इजराइल का ईरान पर बड़ा हवाई हमला, तेहरान समेत कई शहरों में धमाके; खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया

International February 28, 2026 By Mrityunejay Malviya
News Image

मध्य पूर्व में एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई प्रमुख शहरों पर बड़ा हवाई हमला किया है। भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह हुए इस हमले के बाद कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं और आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

Advertisement

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हमले की पुष्टि करते हुए इसे ‘प्रिवेंटिव अटैक’ यानी एहतियाती कार्रवाई बताया है। सेना का कहना है कि यह कदम संभावित खतरों को रोकने के लिए उठाया गया। हालांकि हमले में हुए नुकसान का विस्तृत आधिकारिक ब्यौरा अभी सामने नहीं आया है।

Advertisement

खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

Advertisement

हमले के तुरंत बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। ईरान की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और संवेदनशील ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तेहरान सहित कई शहरों में हवाई हमलों के सायरन लगातार बज रहे हैं।

ईरान ने रोकी सभी उड़ानें

हमले के बाद ईरान ने एहतियाती कदम उठाते हुए देश की सभी उड़ानें रोक दी हैं और एयरस्पेस पूरी तरह खाली करा लिया है। आम नागरिकों से घरों के अंदर रहने की अपील की गई है।

दूसरी ओर, इजराइल में भी संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहां भी एयर अटैक सायरन सुनाई दे रहे हैं और संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है।

इजराइल ने भी बंद किया एयरस्पेस

इजराइल की परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए नागरिक उड़ानों के लिए देश का हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अगली सूचना तक लोगों से एयरपोर्ट न आने की अपील की गई है।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा स्थिति सामान्य होने पर हवाई क्षेत्र दोबारा खोला जाएगा और उड़ानों के फिर से शुरू होने की जानकारी कम से कम 24 घंटे पहले दे दी जाएगी।

अमेरिका की चेतावनी के बाद हमला

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में ईरान को लेकर कड़ी चेतावनी दी थी। अमेरिका ने पहले ही अपने नागरिकों से इजराइल छोड़ने की सलाह जारी की थी। ऐसे में इस हमले को अमेरिका-ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते कूटनीतिक और सैन्य तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति और बिगड़ती है तो यह संघर्ष पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल दुनिया की नजरें ईरान की संभावित प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
International
ट्रंप के ‘अवैध शुल्क’ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 175 अरब डॉलर रिफंड की मांग से सियासी हलचल

अमेरिका के उच्च सदन 'सीनेट' में डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन सांसद सरकार से लगभग 175 अरब अमेरिकी डॉलर के शुल्क की रिफंड (धनराशि वापस करना) प...

News image
International
नॉर्वे के पूर्व पीएम थोरबजॉर्न जगलैंड पर भ्रष्टाचार जांच, आत्महत्या की कोशिश की खबर

नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री Thorbjorn Jagland कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब उन प...

News image
International
ट्रंप के टैरिफ फैसले से वैश्विक हलचल, भारत के लिए खुला तरक्की का बड़ा मौका

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नए टैरिफ फैसले ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत में हलचल मचा दी है। अमेरिका ने कई देशों से आयात ...

News image
International
टैरिफ पर ट्रंप के ऐलान से वैश्विक बाजार में हलचल, ईरान तनाव के बीच बढ़ेगा उतार-चढ़ाव

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ को लेकर की गई नई घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में अस्थिरता का माहौल बन गया है। उनके इस फैसले...

News image
International
🇺🇸 टैरिफ पर ट्रंप का बड़ा बयान: “PM मोदी हमारा फायदा उठा रहे थे”, फिर भी भारत-अमेरिका ट्रेड डील जारी

वॉशिंगटन से आई बड़ी खबर में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने टैरिफ नीति को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने दुनियाभर के देशों पर 10% टैरिफ लगाने ...

News image
International
US-Iran Row: ट्रंप की धमकी के बाद UN में ईरान की दोटूक, ‘हमले की स्थिति में अमेरिकी ठिकाने होंगे निशाना’

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज कर दी है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर उस पर...