रामनवमी को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग और समय पर ही निकाला जाएगा। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रशासन ने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी समिति सदस्यों और आयोजकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। साथ ही, जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी और बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।