बिहार के दरभंगा जिला अंतर्गत सिनरी थाना की पुलिस एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में देवघर पहुँची। बताया जाता है कि कुछ महीने पहले सिनरी पुलिस ने शराब से लदी एक गाड़ी पकड़ी थी, जिसकी गहन जांच में पता चला कि वह गाड़ी देवघर की है। इसी कड़ी में आरोपी के सत्यापन के लिए सिनरी थाने के पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार देवघर आए। यहाँ नगर थाना पुलिस के सहयोग से वे आरोपी के पते पर पहुँचे और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर वापस लौट गए। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने इस जांच और आरोपी की पहचान के संबंध में अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।

