झारखंड बजट बंटवारा: CM के पास 90 हज़ार करोड़, दीपिका पांडे सिंह को सबसे बड़ा विभागीय आवंटन

Jharkhand February 26, 2026 By Mrityunejay Malviya

झारखंड विधानसभा में पेश बजट के बाद अब विभागों के बीच हुए बंटवारे की तस्वीर साफ हो गई है। बजट का सबसे बड़ा हिस्सा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है। मुख्यमंत्री के अधीन विभागों के लिए कुल 90,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पूरे बजट का सबसे बड़ा भाग है। झामुमो को कुल 1,09,287.37 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी मिली है। इसमें मंत्री योगेंद्र प्रसाद को 5,245.99 करोड़ रुपये, सुदिव्य कुमार को 6,847.74 करोड़ रुपये, इरफान अंसारी को 2,696.79 करोड़ रुपये, चंपई सोरेन को 3,188.21 करोड़ रुपये और सबसे कम आवंटन दीपक बिरुआ को 1,309.14 करोड़ रुपये मिला है। वहीं कांग्रेस के हिस्से में कुल 39,746.01 करोड़ रुपये आए हैं। कांग्रेस के मंत्री राधा कृष्ण किशोर को 2,444.36 करोड़ रुपये, इरफान अंसारी को 12,726.02 करोड़ रुपये, दीपिका पांडे सिंह को सबसे अधिक 19,691.13 करोड़ रुपये, और शिल्पी नेहा तिर्की को 4,884.50 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। राजद की ओर से संजय प्रसाद यादव को 1,710.02 करोड़ रुपये मिले हैं। यह बजट बंटवारा साफ तौर पर दर्शाता है कि मुख्यमंत्री के पास सबसे बड़ा वित्तीय नियंत्रण है, जबकि विभागीय स्तर पर दीपिका पांडे सिंह को सबसे अधिक और दीपक बिरुआ को सबसे कम फंड मिला है। अब राजनीतिक गलियारों में इस बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि आखिर किन प्राथमिकताओं के आधार पर यह आवंटन तय किया गया। फिलहाल, सबकी नजर इस बात पर है कि इन बड़ी राशि का इस्तेमाल किस तरह जमीनी विकास कार्यों में किया जाता है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Jharkhand
झारखंड बजट 2026: 1,58,560 करोड़ का ‘अबुआ दिसोम बजट’ पेश

रांची। Radhakrishna Kishore ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश किया। कुल 1,58,560 करोड़ रुपये के इस बजट को ‘अबुआ दिसोम बजट’ ना...

News image
Jharkhand
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में व...

News image
Jharkhand
🏠 “ये मेरा नहीं, जनता का घर है” — विधायक जयराम महतो ने 4 करोड़ का बंगला आम लोगों के लिए खोला

झारखंड के डुमरी से विधायक Jayaram Mahto इन दिनों अपने 4 करोड़ रुपये के आलीशान बंगले को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन वजह बंगले की कीमत नहीं, बल्कि उनका...

News image
Jharkhand
झारखंड विधानसभा में SIR पर सियासी संग्राम, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर सदन के भीतर और बाहर राजनीतिक माहौल गरमा गया। झारखंड की राजधानी रां...

News image
Jharkhand
झारखंड में अंधविश्वास की भयावह घटना: डायन बताकर परिवार को जिंदा जलाया

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: डायन बताकर परिवार को जिंदा जलाया रांची/चाईबासा: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में अंधविश्वास की एक बेहद द...

News image
Jharkhand
Jharkhand Weather Update: अगले 4 दिनों में 3–4 डिग्री बढ़ेगा तापमान, IMD का अनुमान

झारखंड में मौसम का मिजाज़ बदलने वाला है। India Meteorological Department (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसा...