रविवार, 22 मार्च 2026
+91 9313962651
info@deogharcity.com
Ad

6वां यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप: देवघर की होनहार ईशिका और दिव्या का चयन, ईशिका बनीं झारखंड कप्तान

Deoghar March 16, 2026 By Mrityunejay Malviya
News Image

देवघर की होनहार खिलाड़ी ईशिका और दिव्या का चयन 6वीं यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में किया गया है। खास बात यह है कि ईशिका को झारखंड महिला टीम का कप्तान बनाया गया है, जिससे देवघर जिले में खुशी का माहौल है।

Advertisement

यह प्रतियोगिता 26 मार्च को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप का आयोजन कॉलेजिएट एंड इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (CIVF) और केआईआईटी कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

Advertisement

प्रतियोगिता 15 से 20 मार्च तक बीजू पटनायक स्टेडियम में आयोजित होगी, जहां देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी।

Advertisement

देवघर की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान

देवघर की खिलाड़ी ईशिका और दिव्या दोनों ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। ईशिका को टीम की कप्तानी सौंपे जाने से देवघर के खेल प्रेमियों में गर्व की भावना है।

ईशिका के चयन पर देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. अरविंद खबड़े ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि देवघर क्षेत्र से लगातार बेहतर खिलाड़ी सामने आ रहे हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद महिला व पुरुष खिलाड़ी राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं

देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संघ के संरक्षक डॉ. राज, अध्यक्ष प्रफुल्ल मालवीय, वरिष्ठ सिंह, कुंदन कुमार वर्मा, सचिव अमित खबड़े, राजीव ठाकुर, उदय शंकर, रवि नंदन सिंह, प्रेम भारती, जिमी, राकेश पांडेय, सुधीर चौधरी और आयुष नेवर सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

देवघर के खेल जगत में इस उपलब्धि को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य और जिले का नाम रोशन करेंगी।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Deoghar
देवघर: जिला परिषद के खातों में पड़े ₹6 करोड़, खर्च न होने से विकास कार्य ठप

झारखंड के देवघर जिले से प्रशासनिक लापरवाही की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। जिला परिषद के खातों में करीब 6 करोड़ रुपये पड़े हुए हैं, लेकिन इनका उपयोग...

News image
Deoghar
करंज-साल बीज को मिलेगी वैश्विक पहचान, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी पहल

झारखंड सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए एक अहम पहल की है। अब राज्य में उत्पादित करंज और साल...

News image
Deoghar
अब 50 विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई का मौका, सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा

झारखंड के छात्रों के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि अब राज्य के 50 विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई ...

News image
Deoghar
झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी का रास्ता साफ, डॉ. सुधीर गुप्ता बने पहले वीसी

झारखंड में चिकित्सा शिक्षा को एकीकृत और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने मेडिकल यूनिवर्सिटी के गठन का रास्ता साफ कर द...

News image
Deoghar
राज्य में बारिश-ठनके का कहर: चार लोगों की मौत, मौसम रहेगा खराब

राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। तेज हवा, हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात (ठनका) की घटनाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घ...

News image
Deoghar
ईरान की कार्रवाई से तेल बाजार में उबाल, कच्चा तेल 118 डॉलर के पार; भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। हाल ही में ईरान से जुड़ी घटनाओं के बाद कच्चे तेल की...