रविवार, 22 मार्च 2026
+91 9313962651
info@deogharcity.com
Ad

यूपीएससी में 365वीं रैंक लाने वाली निहारिका सिन्हा का नागरिक अभिनंदन

Deoghar March 16, 2026 By Mrityunejay Malviya
News Image

देवघर की होनहार बेटी निहारिका सिन्हा, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में 365वीं रैंक हासिल कर शहर और जिले का नाम रोशन किया है, उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।

Advertisement

कुर्मी समाज और शहरवासियों की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में निहारिका सिन्हा को शॉल, बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

बच्चों और युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

Advertisement

कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल की पहल पर किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि निहारिका सिन्हा की उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है और उनकी सफलता बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

निहारिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने युवाओं से कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता जरूर मिलती है।

समाज ने दी शुभकामनाएं

सम्मान समारोह में समाज के कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने निहारिका सिन्हा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे देश की सेवा करते हुए समाज का नाम और ऊंचा करेंगी।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Deoghar
देवघर: जिला परिषद के खातों में पड़े ₹6 करोड़, खर्च न होने से विकास कार्य ठप

झारखंड के देवघर जिले से प्रशासनिक लापरवाही की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। जिला परिषद के खातों में करीब 6 करोड़ रुपये पड़े हुए हैं, लेकिन इनका उपयोग...

News image
Deoghar
करंज-साल बीज को मिलेगी वैश्विक पहचान, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी पहल

झारखंड सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए एक अहम पहल की है। अब राज्य में उत्पादित करंज और साल...

News image
Deoghar
अब 50 विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई का मौका, सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा

झारखंड के छात्रों के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि अब राज्य के 50 विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई ...

News image
Deoghar
झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी का रास्ता साफ, डॉ. सुधीर गुप्ता बने पहले वीसी

झारखंड में चिकित्सा शिक्षा को एकीकृत और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने मेडिकल यूनिवर्सिटी के गठन का रास्ता साफ कर द...

News image
Deoghar
राज्य में बारिश-ठनके का कहर: चार लोगों की मौत, मौसम रहेगा खराब

राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। तेज हवा, हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात (ठनका) की घटनाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घ...

News image
Deoghar
ईरान की कार्रवाई से तेल बाजार में उबाल, कच्चा तेल 118 डॉलर के पार; भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। हाल ही में ईरान से जुड़ी घटनाओं के बाद कच्चे तेल की...